20वीं किस्त, लाभार्थी सूची, eKYC 2025: PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार की ओर से देश के छोटे और सीमांत किसानों को आय संबंधी सहायता देने के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana (पीएम किसान) को शुरू किया गया है। इस योजना को 1 दिसंबर 2018 से पूरे देश में लागू किया गया था। इसकी वजह से किसानों को हर साल 6000 रूपए तीन क़िस्त (installment) में मिलते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा ही दी जाती है। फिर चाहे आप किसी भी राज्य के किसान क्यों ना हो, आपको इस योजना का लाभ मिलता ही है। पूरे साल में कुल 3 किस्तों में 6000 रूपए की राशि मिलती है, यानी कि हर किस्त (installment) में आपको 2000 रूपए मिलेंगे।

pm kisan samman nidhi

विषयसूची

PM Kisan 20th Installment Date (पीएम किसान योजना 20वीं किस्त)

हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा PM Kisan Samman Nidhi Yojana का 19वीं किस्त (19th Installment) 24 फरवरी 2025 को जारी किया गया था। अगर किसी भी किसान को इसमें दिक्कत आयी हो तो वो अपने नज़दीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) में संपर्क कर सकता है।

अगर आपका इ-KYC हो गया है तो आपको कोई चिंता करने की जरुरत नहीं है। आपका पैसा सीधे आपके बैंक खाते (Bank Account) में आ जाएगा। आपका बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) से जुड़ा होना चाहिए। आप अपने नज़दीकी बैंक से संपर्क करके DBT वाला बैंक खाता खुलवा सकते हैं।

अब बात रही 20वीं किस्त (20th Installment) की, तो वो भी बहुत जल्दी सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगा। हालांकि इसका समय सिर्फ सरकार ही निर्धारित करती है। इस वर्ष अभी तक एक किस्त सारे लाभार्थी को मिल चूका है। इस साल का दूसरा किस्त जून के महीने में आने की पूरी संभावना है। जैसे ही इसकी समय-सीमा निर्धारित होगी, आपको अखबार या न्यूज़ चैनल द्वारा पता चल जाएगा। हम अपने वेबसाइट पर भी आपको इसका अपडेट दे देंगे।

इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं।

PM Kisan 19th Installment (पीएम किसान योजना 19वीं किस्त)

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 24 फरवरी 2025 को भारत के किसानों के लिए 19वीं किस्त जारी की थी। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 22 हज़ार करोड़ से भी ज्यादा की धनराशि किसानों के बीच बांटी गयी थी। ये सारा पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में सीधे पहुंच जाता है। इस पैसे के लेनदेन में कोई भी बिचौलिया नहीं होता है। इसी वजह से लोग केंद्र सरकार के फैसले से बहुत खुश हुई।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार के भागलपुर जिले में PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 19वीं किस्त जारी 24 फरवरी 2025 को जारी कर दी थी। इसके वजह से PM-KISAN से जुड़े किसानों के बैंक खाते में सीधे 2000 रूपए पहुँच गए। 19वीं किस्त (19th Installment) में कुल 22 हज़ार करोड़ रूपए से ज्यादा की मदद राशि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया था। 19वीं किस्त में कुल 98 करोड़ से ज्यादा किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की गयी थी जिसमे 241 करोड़ महिला किसान भी शामिल थी।

PM Kisan Beneficiary Status 2025 (पीएम किसान लाभार्थी स्टेटस 2025)

अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े हुए हैं तो आपको अपना लाभार्थी स्टेटस (Beneficiary Status) जरूर देखना चाहिए। इससे आपको यह पता चलेगा कि आपका नाम (पीएम-किसान) योजना से जुड़ा हुआ है या नहीं। अगर आपको आपका नाम किसी भी कारण नहीं दिखता है तो आप अपने नज़दीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) से संपर्क कर सकते हैं।

अगर आपका नाम लाभार्थी स्टेटस (Beneficiary Status) में शामिल है तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। अगर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस देखना नहीं आता है तो आप निचे दिए गए step को फॉलो करके देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। – https://pmkisan.gov.in/
  • इसके बाद आपको Know Your Status पर click करना होगा।
pm kisan gov in
  • क्लिक (Click) करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा और आपको एक फॉर्म (form) दिखेगा।
  • अब आपको Enter Registration No. के निचे वाले रिक्त स्थान (Box) में आपका रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।
pm kisan beneficiary status
  • इसके बाद आप Captcha Code वाले box या रिक्त स्थान में जो भी लेटर (letter) दिख रहा होगा, वो डालना है। हमने उस captcha letter को लाल बॉक्स में डाल कर आपको फोटो के जरिये दिखाया है। आपको ध्यान रखना है कि जो भी इसमें लिखा हुआ होगा, वही आपको डालना है क्योंकि ये हर बार बदलता है।
pm kisan status check
  • आखिर में आपको नील रंग के Get OTP बटन पर click करना है। इसपे click करते ही आपके मोबाइल में एक OTP आएगा, आपको वो डालना होगा।
kisan samman nidhi
  • OTP डालने के बाद OK या Submit बटन पर click करते ही आपको आपका लाभार्थी स्टेटस (Beneficiary Status) दिख जाएगा।

आप सीधे इस लिंक पर जाकर अपना PM Kisan Status चेक कर सकते हैं। https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus_New.aspx

PM Kisan Know Your Registration (पीएम किसान रजिस्ट्रेशन चेक)

अगर आपको PM KISAN योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर पता है तब तो आप लाभार्थी स्टेटस (Beneficiary Status) चेक कर सकते हैं। अगर फिर भी किसी कारणवश आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है या खो गया है, तो आप निचे दिए गए step को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको Know Your Status पर क्लिक करना है।
pm kisan gov in
  • इसके बाद आपको Know your registration no पर click (क्लिक) करना है। इसपे क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
pm kisan registration
  • नए पेज पर पहले से ही Mobile Number सेलेक्ट होगा। यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है।
  • फिर आपको captcha डालना है जो भी लेटर (letter) कैप्चा बॉक्स में लिखा होगा। हमने captcha box को लाल रंग से फोटो में दिखा दिया है। याद रखें कि हर बार captcha box का letter बदलता है।
kisan registration
  • आखिर में आपको Get Mobile OTP बटन पर क्लिक (click) करना है।
kisan panjikaran
  • Click करते ही आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसको खाली स्थान पर डालते ही OK या submit बटन पर क्लिक करें। फिर आपको आपका registration number दिख जाएगा।

आप सीधे इस लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। https://pmkisan.gov.in/KnowYour_Registration.aspx

अगर आपको मोबाइल नंबर याद नहीं है तो आप Aadhar Number बॉक्स को select करके भी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जान सकते हैं। बस आपको ऊपर दिए गए सारे step को फॉलो करना होगा।

PM Kisan Beneficiary List 2025 (पीएम किसान योजना का बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे देखें)

अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े हुए हैं और आप चाहते हैं कि आपके गांव में और कौन से लोग इसका फायदा उठा रहे है। तो आपको हम बताएंगे कि ये कैसे होगा और आप अपने पड़ोसियों, मित्रों और अन्य गांव वालों का भी नाम पता कर पाएंगे।

अगर आप इस देश के ज़िम्मेदार नागरिक है और आपको लगता है कि कोई इंसान इसका गलत फायदा उठा रहा है तो आप उसकी शिकायत अपने नज़दीकी CSC केंद्र पर जाकर कर सकते हैं। अपने गांव के लोगों का लाभार्थी लिस्ट में नाम देखने के लिए आप निचे दिए गए step या चरणों को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आप वेबसाइट में थोड़ा निचे जाएंगे तो आपको Farmers Corner नाम का सेक्शन मिलेगा।
  • यहाँ पर आपको Beneficiary List पर click करना है। Click करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • नया पेज खुलते ही आपको आपका राज्य (State) select करना है, उदहारण के तौर पे बिहार।
  • उसके बाद आपको अपना जिला (District) select करना है, जैसे कि मुंगेर।
  • फिर आपको (Sub-District) उप-जिला या तहसील select करना है, जैसे कि रामपुर। कुछ राज्यों में उप-जिला नहीं होता है तो आप उसके बदले अपना (ब्लॉक) ब्लॉक select कर सकते है।
  • आखिर में आपको अपना गांव select करना होगा।
  • इसके बाद आप Get Report बटन पर click करके पूरे गांव के लोगों का नाम देख सकते हैं जो भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
pm kisan beneficiary list

जैसा कि आप देख सकते हैं, हमने यहाँ पर राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव select करने के बाद Get Report बटन पर click करके सबका नाम निकाल लिया है। आप भी ऐसा कर सकते है बस आपको सीधे निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। लाभार्थी सूची में आपको किसान का नाम और उसके लिंग के बारे में पता चलेगा।

अगर आप चाहे तो आप Beneficiary List या लाभार्थी सूची के लिंक पर जाकर सीधे अपना State (राज्य), District (जिला), Sub-district (उप-जिला), Block (ब्लॉक) और Village (गांव) का नाम डाल कर Get Report बटन पर click कर सकते है। https://pmkisan.gov.in/Rpt_BeneficiaryStatus_pub.aspx

PM Kisan eKYC (पीएम किसान ekyc कैसे करें)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ उठाने के लिए आपको eKYC करवाना जरुरी है। अगर आपका नाम e-kyc में नहीं है तो आपको लाभार्थी सूची से हटा दिया जाएगा और आपको पैसे नहीं मिलेंगे।

इस प्रक्रिया के लिए आपके पास आधार कार्ड नंबर होना चाहिए। आपका आधा कार्ड मोबाइल से जुड़ा भी होना चाहिए। अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल से लिंक नहीं है तो आप नज़दीकी आधार सेंटर या CSC सेंटर पर जाकर update करवा सकते हैं। eKYC करने के लिए आप निचे दिए गए step को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट में थोड़ा निचे जाने पर आपको Farmers Corner मिलेगा। यहाँ आप e-KYC पर क्लिक करें।
pm kisan ekyc
  • Click करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको एक फॉर्म दिखेगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज़ करना होगा।
  • इसके बाद search बटन पर क्लिक करते ही आपके नंबर पर पांच या छह अंको का OTP आएगा।
pm kisan kyc
  • फिर आपको OTP डालना है और Submit बटन पर क्लिक करना है।

जैसे ही आप submit बटन पर क्लिक करेंगे, आपका eKYC हो जाएगा। इसके बाद आप PM Kisan Yojana का लाभ उठा पाएंगे। जैसे ही आपका ekyc पूरा हो जाएगा, आपको एक मैसेज दिखेगा “eKYC is succussfully completed”

आप इस लिंक पर click करके भी eKYC कर सकते हैं। https://pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx

PM Kisan Registration (पीएम किसान पंजीकरण कैसे करें)

अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इसके लिए registration या पंजीकरण करवाना होगा। अगर आप गरीब किसान है तो इस योजना का लाभ जरूर उठाये पर अगर आप सक्षम है तो इसका गलत इस्तेमाल बिलकुल ना करें। ऐसा करने पर आपको और हमारे देश के आर्थिक सम्प्रभुता को भी नुक्सान होता है।

आप निचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना पंजीयन करवा सकते हैं। लेकिन उससे पहले कुछ जरुरी बातें जान लें। आपके पास आपका आधार कार्ड नंबर होना चाहिए और जो मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है, वो भी होना चाहिए। अगर आपका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है तो आप अपने नज़दीकी आधार सेंटर या CSC केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा आपके पास अपनी ज़मीन का दस्तावेज भी होना चाहिए क्यूंकि आपको खसरा नंबर, खाता संख्या और भूमि का छेत्रफल भी डालना होगा। ध्यान रखें कि जो भी ज़मीन का विवरण आप देंगे, वो आपके राज्य के भूलेख विभाग से मिलता हो वरना आपका पंजीकरण नहीं होगा।

आपको अपने बैंक का विवरण भी देना होगा। इसके लिए आपका बैंक आधार से लिंक होना चाहिए और उसमे DBT (Direct Benefit Transfer) भी चालू होना चाहिए। आप अपने नज़दीकी बैंक के ब्रांच पर जाकर ये करवा सकते हैं।

आपको हमारे बताये गए सारे दस्तावेज भी साथ में रखना होगा। आप इन सबका प्रिंटआउट या फोटोकॉपी निकलवा लें क्यूंकि इसकी जरुरत भी पड़ सकती है। यह योजना दो तरह के किसानों के लिए है, पहला जो ग्रामीण छेत्र में खेती करता है और दूसरा जो शहरी छेत्र में खेती करता है। अब आप निचे दिए गए step को फॉलो करके registration या पंजीकरण कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जान होगा।
  • वेबसाइट में थोड़ा निचे आने पर आपको Farmers Corner दिखेगा। यहाँ आपको New Farmer Registration पर click करना है।
pm kisan registration
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और captcha सही से डालना होगा।
  • फिर आप अपना state या राज्य select करके Get OTP बटन पर click कर दें।
kisan registration
  • OTP डालने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको आपका पूरा विवरण भरना होगा जैसे कि बैंक खाता संख्या, IFSC कोड, जमीन का विवरण, इत्यादि।
  • सारी जानकारी सही से भरने के बाद आप Submit या OK बटन पर click कर दें।

आप सीधे इस लिंक पर जाकर भी Registration या पंजीकरण कर सकते हैं। https://pmkisan.gov.in/RegistrationFormupdated.aspx

अगर आपकी दी हुई सारी जानकारी सही होगी तो कुछ समय के बाद आपका registration या पंजीकरण पूरा हो जाएगा। फिर आपको एक मैसेज दिखेगा “Registration सक्सेसफुल” इसके साथ ही आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिलेगा जिससे आप अपना लाभार्थी स्टेटस चेक कर पाएंगे।

अगर फिर भी आपसे कोई गलती हो जाती है तो आप घबराये नहीं। आप अपने नज़दीकी CSC सेंटर पर जाकर भी पंजीयन करवा सकते हैं। अगर आपने CSC सेंटर (Kisan Bhawan) से पंजीकरण या registration करवाया है तो आप इस लिंक (https://pmkisan.gov.in/FarmerStatus.aspx) पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए आपको बस आधार कार्ड नंबर और captcha code सही से डालना होगा और फिर search बटन पर click करना होगा। आप निचे दिए गए फोटो की मदद से ये कर सकते हैं।

kisan bhawan

सम्बंधित लेख

महत्वपूर्ण प्रश्न

आधार नंबर द्वारा पीएम किसान लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें?

आप आधार नंबर द्वारा पीएम किसान लाभार्थी स्टेटस नहीं देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास registration number (पंजीकरण संख्या) होना चाहिए। हालाँकि अगर आपने CSC केंद्र पर रजिस्टर करवाया है तो आप इस लिंक (https://pmkisan.gov.in/FarmerStatus.aspx) पर जाकर अपना पंजीकरण स्टेटस देख सकते है।

पीएम किसान 2000 की 20वीं किस्त 2025 में कब आएगी?

20वीं किस्त जल्द ही आने की संभावना है। हालाँकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि जून या जुलाई 2025 तक आ जाएगा।

CM किसान सम्मान निधि 2025 कब आएगी?

सबसे पहले तो आप ये समझ लें कि CM किसान सम्मान निधि नहीं पीएम किसान सम्मान निधि होता है। 2025 साल की पहली किस्त फरवरी माह में आ गयी थी। इस साल की दूसरी (20वीं) किस्त जून या जुलाई माह तक आ जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि 2025 में कब डालेंगे?

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि 2025 में नहीं डालेंगे क्यूंकि ये योजना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी जाती है। इसकी 20वीं किस्त जून या जुलाई माह तक आपके बैंक खाते में आ जाएंगे।

मुख्यमंत्री सम्मान निधि कब आएगी?

मुख्यमंत्री सम्मान निधि कभी नहीं आएगी। अगर आप प्रधानमंत्री सम्मान निधि से जुड़े हुए हैं, तो वो जरूर आएगी। यह योजना मुख्यमंत्री द्वारा नहीं बल्कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जाता है।

क्या पीएम किसान सम्मान निधि 2025 की 20वीं किस्त आएगी?

हाँ, पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2025 के जून या जुलाई माह तक आ जाएगी।

पीएम किसान 19 किस्त कब आएगी 2025 में?

पीएम किसान की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा भेज दिया गया था। अगर आपको ये नहीं मिला है तो आप अपने नज़दीकी CSC केंद्र या किसान भवन से संपर्क कर सकते हैं।

आधार नंबर द्वारा पीएम किसान 2000 रुपये ऑनलाइन कैसे चेक करें?

आप आधार नंबर द्वारा ये नहीं देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास registration number या पंजीकरण संख्या होना चाहिए।

मोबाइल नंबर से पीएम किसान कैसे चेक करें?

आप मोबाइल नंबर से पीएम किसान नहीं चेक कर सकते हैं। पीएम किसान चेक करने के लिए आपके पास registration number (पंजीकरण संख्या) होना जरुरी है।

किसान के खाते में 2000 की किस्त कब आएगी?

किसान के खाते में 2000 की 20वीं किस्त माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा जल्द ही भेज दिया जाएगा। इस साल के जून या जुलाई माह तक आपको पैसे मिल जाएंगे।

आधार नंबर से पीएम किसान पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

आप आधार नंबर से पीएम किसान पेमेंट स्टेटस नहीं चेक कर पाएंगे। इसके लिए आपको registration number (पंजीकरण संख्या) की आवश्यकता पड़ेगी।