Indira Gandhi Smartphone Yojana: राजस्थान के सरकार ने 10 अगस्त 2023 को free mobile phone yojana की शुरुवात करी थी। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और अशोक गेहलोत मुख्यमंत्री थे। इसी वजह से इस योजना का नाम पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी के नाम पर रखा गया था।
राजस्थान सरकार इस योजना को इसीलिए लायी थी ताकि महिलाओं को सक्षम बनाया जा सके। आमतौर पर, पुरुष राजस्थान प्रदेश में बढ़चढ़कर भागीदारी लेते है। महिलाऐं हमेशा किसी कारणवश पीछे रह जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए free smartphone योजना लाया गया था।
हालाँकि अभी के समय में राजस्थान प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन उनको भी ये बात पता है कि राजस्थान की महिलाओं को आगे लेकर जाना है। इस वजह से भाजपा के सरकार ने भी mobile phone yojana जारी रखने का निर्णय लिया है। पहले चरण में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब 20 लाख महिलाऐं एवं युवा लड़किओं को इसका फायदा मिला था। अब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो इनका लक्ष्य है कि राज्य के 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं एवं युवतियों तक इस योजना का लाभ पहुंचे।
हम आपको इस लेख के माध्यम से Indira Gandhi Smartphone Yojana के बारे में सारी जानकारी देंगे। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़े। इससे न सिर्फ आपका फायदा है बल्कि आप किसी और की भी मदद कर सकेंगे।
Table of Contents
Indira Gandhi Smartphone Yojana Summary
योजना का नाम | इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना |
किसने शुरू किया | राजस्थान सरकार |
कब शुरू किया | 10 अगस्त, 2023 |
लाभार्थी (किसको फायदा मिलेगा) | राजस्थान राज्य की महिलाएं एवं युवतियां |
कुल लाभार्थी | 1 करोड़ 35 लाख |
हेल्पलाइन नंबर | 181 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (Offline) |
आधिकारिक वेबसाइट | department.rajasthan.gov.in |
Indira Gandhi Smartphone Yojana 2025 (इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना क्या है)
इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना की नींव 10 अगस्त, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत के द्वारा रखा गया था। इस योजना के तहत राजस्थान राज्य की सभी लड़कियों तक स्मार्टफोन पहुँचाने का लक्ष्य था।
जो भी लड़की कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 में पढ़ रही है, उन सबको राजस्थान सरकार के द्वारा स्मार्टफोन दिया जाएगा। इसके साथ ही 3 साल का मुफ्त इंटरनेट भी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस वजह से हर लड़की ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगी और अपने जीवन में आगे भी बढ़ पाएंगी।
Indira Gandhi Smartphone Yojana Benefits (योजना का लाभ)
अब हम Indira Gandhi Free Smartphone Yojana के लाभ के बारे में जान लेते हैं। आपको निचे पॉइंट को पढ़कर पता चल जाएगा कि किसको इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।
- इस योजना का लाभ राज्य के 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं और लड़कियों को मिलेगा।
- पहले चरण में 20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल चूका है और दूसरा चरण अभी चल रहा है।
- इस योजना के तहत जिन भी महिलाओं या लड़कियों को free smartphone मिलेगा, उनको 3 साल तक मुफ्त internet भी सरकार द्वारा दी जाएगी।
- इस योजना में सबसे पहले विधवा औरतों को मोबाइल फ़ोन दिया जाएगा।
- इसके बाद जो लड़कियां कक्षा 9 से कक्षा 12 में पढ़ाई कर रही है, उनको दिया जाएगा।
- इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ उन छात्राओं का होगा जो पढ़ाई के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगी।
- इस योजना के वजह से काफी महिलाऐं जो पीछे रह जाती है, वो इंटरनेट का इस्तेमाल करके अपने जीवन में बदलाव कर पाएंगी।
- Smart Phone Yojana का मुख्य उद्देश्य यही है कि सारी महिलाओं तक मोबाइल और इंटरनेट पहुँच सके और वो उनसे कुछ सीख पाए।
Objective of Indira Gandhi Smartphone Yojana (योजना का उद्देश्य)
Rajasthan Indira Gandhi Smartphone Yojana का मुख्य उद्देश्य यही है कि हर महिला के हाथ में मोबाइल फ़ोन हो और वो इंटरनेट का लाभ ले सके। आज भी अगर आप राजस्थान के पिछड़े इलाके में जाएंगे तो आपको वहां महिलाओं के पास स्मार्टफोन नहीं मिलेगा। ऐसा इसीलिए है कि वो लोग गरीब है और काम या मज़दूरी करके अपना जीवन यापन करते है।
इसी वजह से राज्य के सभी महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। हम यहाँ सरकार को बढ़ई देना चाहेंगे कि उन्होंने न सिर्फ स्मार्टफोन देने के बारे में सोचा बल्कि उसके साथ मुफ्त इंटरनेट सेवा भी देंगे। इंटरनेट की मदद से अब राजस्थान की हर महिला अपने जिंदगी में नया बदलाव लेकर आएंगी।
Indira Gandhi Smartphone Yojana Eligibility Criteria (योजना की पात्रता मापदंड)
अब हम इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना की पात्रता मापदंड के बारे में जान लेते हैं। इस योजना से जुड़ी हर जानकारी आपको निचे दिए गए पॉइंट में बताई गयी है, कृपया उसे ध्यान से पढ़ें।
- इस योजना का फायदा सिर्फ महिलाओं और लड़कियों को ही मिलेगा।
- इस योजना में भाग लेने के लिए आपको राजस्थान राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना में जो भी विधवा महिला है, और जो अकेली है और सरकार से पेंशन लेती है, उनको इसका लाभ मिलेगा।
- जो महिला मनरेगा में 100 दिन से अधिक काम कर चुकी है, उनको इसका फायदा मिलेगा।
- ऐसी लड़कियां या महिलाऐं जो कक्षा 9 से 12 में पढ़ाई कर रही है, उनको इसका लाभ मिलेगा।
Documents Required for Indira Gandhi Smartphone Yojana (योजना के लिए जरुरी दस्तावेज)
अगर आप भी एक महिला या लड़की हैं और इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको अपने कुछ जरुरी दस्तावेज साथ में लाने होंगे। सबसे पहले तो आपको बता दें कि Indira Gandhi Smartphone Yojana का लाभ सिर्फ महिलाओं और लड़कियों को मिलेगा तो जो भी इसके लिए पात्र है, सिर्फ उनसे जुड़े दस्तावेज का वर्णन निचे दिया गया है।
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पैन कार्ड (Pan Card)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- राशन कार्ड (Ration Card)
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- पीओपी नंबर (POP Number)
- एस.एस.ओ आईडी (S.S.O ID)
- विधवा महिलाओं को अपना मृत्यु लाभ निधि कार्ड लाना अनिवार्य है।
- कक्षा 9 से कक्षा 12 की छात्राओं को अपना एनरोलमेंट नंबर और आईडी कार्ड लाना है। (Enrollment Number and ID Card)
Indira Gandhi Smartphone Yojana Registration Procedure (योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें)
Indira Gandhi Smartphone Yojana में रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आप ये सुनिश्चित कर लें कि आप उसके लिए पात्र हैं या नहीं। आपको हमने ऊपर समझा ही दिया था कि कौन सी महिलाऐं या लड़कियां इस योजना के लिए पात्र है। अगर आप इसके लिए पात्र है तो एक बात ध्यान से समझें कि इस योजना का आवेदन सिर्फ ऑफलाइन ही होगा।
राजस्थान सरकार के द्वारा कोई भी ऑनलाइन आवेदन इस योजना के लिए नहीं है। इसीलिए अगर कोई भी आपसे ये बोले तो सतर्क हो जाएँ। इसके साथ ही आपको इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई पैसे देने की भी जरुरत नहीं है। अब निचे दिए गए पॉइंट को ध्यान से पढ़ें और जाने कि आप इस योजना में registration कैसे कर सकते हैं।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आपके नज़दीकी पंचायत ऑफिस, सरकारी शिविर या जिला कार्यालय जाना होगा।
- वहां आप योजना से जुड़े व्यक्ति विशेष या अधिकारी से संपर्क करके सारी जानकारी ले सकते हैं।
- इसके बाद आपको जरुरी दस्तावेज की फोटोकॉपी देनी होगी।
- जब आपका वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा तो आपको उचित धनराशि मिल जाएगी।
Conclusion (निष्कर्ष)
हमें पूरी उम्मीद है कि आपको Indira Gandhi Smartphone Yojana के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी। इसके अलावा भी अगर आपके मन में कोई दुविधा या सवाल है तो आप निचे कमेंट सेक्शन में इसके बारे में पूछ सकते हैं।
फिर भी आपको एक आखिरी बार बता दूँ कि यह योजना सिर्फ राजस्थान में रहने वाले महिलाओं और लड़कियों के लिए ही है। Indira Gandhi Smartphone Yojana में भाग लेने के लिए आप अपने नज़दीकी सरकारी विभाग या कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस योजना में आपको कोई भी पैस देने की जरुरत नहीं है।
इसी तरह की और जानकारी पाने के लिए आप हमारे वेबसाइट पर जा सकते है। इसके अलावा आप हमारा WhatsApp या Telegram चैनल से भी जुड़ सकते है ताकि आपसे कोई अपडेट छूठ न जाए।
Hey guys, I am Reema Gupta. I am a professional Blogger here at DietKranal. I have 3 years of experience in blogging. I write articles and blog posts on Latest News and Sarkari Yojana.